Épisodes

  • Episode 33 नाकामयाबी या कामयाबी( nakaamyabi ya kaamyabi)
    Jun 10 2022
    मेरी क़ामयाबी तो उन पलों में है जो मैंने जी लिए है और आगे भी जीना चाहूंगी, अपने मैं को मन में दबाकर क्या मैं कामयाब बन जाऊंगी। अपने मैं को सार्थक कर पाना ही मेरे लिए कामयाबी है, आपके लिए कामयाबी क्या है, मेरे साथ जरूर शेयर करियेगा।

    Check out my latest episode!
    Voir plus Voir moins
    7 min
  • Episode 32 वो एक लड़की है
    Mar 21 2022

    #womenofhubhopper #hubhopper

    Check out my latest episode!


    वो एक लड़की है, पराया धन है, उसे अपने घर जाना है, क्या एक लड़की का कोई अपना आशियाना है, ये तो बात हुई उसके लड़की होने की, पर क्या उसके कार्य क्षेत्र पर भी उसके लड़की होने का कोई प्रभाव पड़ता है, आईये बात करते है इस बारे में।

    Voir plus Voir moins
    10 min
  • Episode 31 वर्चस्व की लड़ाई( varchasva ki ladai)
    Feb 27 2022

    एक तरफ़ है मानवता और दूसरी तरफ़ है वर्चस्व की लड़ाई, बड़ा और बड़ा बनने की सनक ने मचाई चारों तरफ़ तबाही।लड़ाई और युद्ध किसी भी समस्या का हल हो सकता है क्या? युद्ध से सिर्फ़ विनाश और विध्वंस हो सकता है, किसी भी हिंसा का शिकार एक परिवार होता है जो कि अपने चहेतों को खोकर इसकी कीमत चुकाता है।चोट की पीड़ा कितनी गहरी होती है ,इस बात का एहसास तभी होता है जब वो खुद को लगती है, किसी अपने को खो देने का गम या बिझड़ जाने का गम पूरे जीवन भर कचोटता है, ये हम तब ही जान पाते है जब खुद उस दुःख से रूबरू हुए हो।इसलिए कोई भी फैसला लेने से पहले ये जरूर सोचा जाना चाहिए कि इसका प्रभाव हम पर, हमारे परिवार पर, हमारे समाज पर, हमारे देश पर और पूरे विश्व पर क्या पड़ेगा।

    Check out my latest episode!

    Voir plus Voir moins
    10 min
  • Episode 30 ना कहना भी जरूरी है(Na kahna bhi jaruri hai)
    Jan 28 2022

    ना कहना भी बहुत जरूरी है, जहाँ मन ना लगे वहाँ रहना क्या जरूरी है? उस गली जाना नहीं है बस औरों के लिए वो राह पकड़ लेना क्या जरूरी है, इन्हीं सवालों को पूछता हुआ आज का ये एपिसोड। आपको कैसा लगा जरूर मुझे बताइयेगा।

    Check out my latest episode!

    Voir plus Voir moins
    6 min
  • Episode 29 चलो फिर कुछ नया करते है(Chalo Phir Kuch Naya Karte hai)
    Jan 7 2022

    Check out my latest episode!

    चलो फिर कुछ नया करते है,करके अपने डर को एक बक्से में बंद, अपने सपनों की तिज़ोरी खोलते है, चलो फिर कुछ नया करते है।आज का एपिसोड उन्हीं सारी अनिश्चितताओं को पीछे छोड़ एक नई शुरुआत करने की संभावनाओं को बल देने का है।कुछ नया करने का है।

    Voir plus Voir moins
    4 min
  • Episode 28 Alwida 2021( अलविदा 2021)
    Dec 30 2021

    Check out my latest episode!

    अलविदा 2021 एक एक दिन करके ये पूरा साल भी निकल ही गया, कुछ जोड़ने में तो कुछ छोड़ने की कोशिश में ये समय भी रेत की तरह हाथ से फिसल ही गया। देखते देखते ये पूरा साल भी निकल ही गया। ~~दीपिकामिश्रा

    Voir plus Voir moins
    3 min
  • Episode 27 खुद को धोखा मत दीजिये (khud ko dhokha mat dijiye)
    Dec 18 2021

    Check out my latest episode!

    अपने लिए कुछ सोचना,उसके लिए बहुत मेहनत करना,फिर वो चीज़ पा लेना और उस चीज़ के मिल जाने पर उसमें मन ना लगना या उसमें उतनी खुशी ना मिलना... आज का एपिसोड इन्हीं सब चीजों के बारे में बात करता है एक छोटी सी कविता के रूप में और रास्ता सुझाता है थोड़ा रुक कर खुद के बारे के सोचने का।

    Voir plus Voir moins
    6 min
  • Episode 26 Samay hamesha ek sa nahi rahta( समय हमेशा एक सा नहीं रहता)
    Oct 23 2021

    Check out my latest episode!

    समय हमेशा एक सा नहीं रहता


    चाहते तो हम सभी है कि अपने खुशनुमा पलों को अपनी मुट्ठी में कैद कर ले,जी ले हर उस लम्हें को भरपूर और अपनी खुशियों को दुगुना कर ले पर जीवन की ये गाड़ी हमेशा सीधे सीधे रास्तों पर नहीं चल पाती, कभी उतार तो कभी चढ़ाव के साथ ज़िंदगी हमेशा एक सी नहीं रहती।

    आज का ये एपिसोड जिंदगी के इन्हीं उतार चढ़ावों के बारे में बात करता है और सुझाता है कुछ रास्ते जो कि हमारी मुश्किलों को कुछ हद तक कम कर सके।

    Voir plus Voir moins
    9 min