Épisodes

  • एक कहानी बाकि है
    Nov 2 2023
    मा सरकारी अस्पताल में है और उसने नानी और शीना को मिलने बुलाया है। शीना यह जान कर चौंक जाती है कि मम्मी को उसके और बंटी के इश्क के बारे में पता है। रोमा कहती है कि उसने ही शीना के पापा सत्तू को उससे मिलने भेजा था। रोमा नहीं चाहती कि वो भी उसकी तरह क्रिमिनल बने। और शीना क्या चाहती है? अपनी मम्मी की लव स्टोरी जैसा कुछ या अपने लिए एक बेहतर जिंदगी? Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
    Voir plus Voir moins
    11 min
  • साल 2023
    Oct 26 2023
    शीना अब अठारह साल की हो गई है। रोमा पिछले चार साल से दिल्ली के तिहाड़ जेल में है। शान वहीं रहता है और एक नंबर का बदमाश हो गया है। शीना ने बारहवीं कर ली है और उसे अपने इलाके में रहने वाले मोबाइल रिपेयर शॉप में काम करने वाले बंटी से इश्क हो गया है। वो उसके साथ मुंबई जा कर एक नई दुनिया बसाना चाहती है। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
    Voir plus Voir moins
    12 min
  • कौन कर रहा है खेल?
    Oct 17 2023
    माइक की गाड़ी में हनी सिंह नानी से मिलने आया है। शीना देखती है कि दोनों साथ में जाम छलका रहे हैं और किसी बात पर डील कर रहे हैं। शीना यह बात नानी को बताती है। नानी गुस्से में विम्मो के घर पहुंचती है। हनी उन्हें देख कर भाग जाता है। पर विम्मो नानी गिल्ट के मारे जान दे देती है। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
    Voir plus Voir moins
    11 min
  • जो हुआ, सो हुआ
    Oct 12 2023
    रोमा को हनी ने फंसा दिया है और वो जेल चली गई है। माफिया क्वीन पकड़ी गई। न्यूज चैनल वालों ने नानी और शीना का जीना मुश्किल कर दिया है। आखिरकार शीना एक दिन विम्मो नानी से मिलने घर से निकलती है। उनके घर के सामने एक जानी-पहचानी गाड़ी देख कर चौंक जाती है। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
    Voir plus Voir moins
    11 min
  • ना आगे ना पीछे
    Oct 6 2023
    शीना अकेली परेशान है।पर उसे लेने निर्मल नानी और विम्मो नानी वहां आते हैं। रोमा ने उन्हें फोन करके आने को कहा था। शीना नानी के साथ वापस दिल्ली आ जाती है। हनी सिंह नानी को रोमा को पता जानने और पैसे के लिए परेशान कर रहा है। नानी उसे डांट कर भगा देती है। और हनी इसका बदला ले लेता है। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
    Voir plus Voir moins
    11 min
  • आखिर से शुरू हुआ सफर
    Oct 3 2023
    वो डेड बॉडी कंवल जीत की है। वहां रोमा भी आई है शान के साथ। शीना अपनी मम्मी और शान के साथा ढाबे के कमरे में जाती है। रोमा परेशान है पैसों के लिए और वो चाहती है कि कंवलजीत ने जो काम अधूरा छोड़ा है उसे वो पूरा करे। रात गुजरते-गुजरते रोमा फिर से शीना को वहां अकेले छोड़ कर निकल जाती है। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
    Voir plus Voir moins
    11 min
  • भाग डीके भाग
    Sep 29 2023
    शीना जिद करती है कि उसे अपनी मम्मी रोमा से मिलना है। हनी सिंह उसे जालंधर शहर के बाहर झिलमिल ढाबे में ले जाता है। यह वही जगह है जहां रोमा उन सबको चंडीगढ़ से निकलने के बाद ले जाने वाली थी। ढाबे में शीना इंतजार कर रही है। आधी रात को वहां कई सारी गाड़ियां आती है और एक गाड़ी से स्ट्रेचर में सफेद कपड़े में लिपटी बॉडी निकलती है। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
    Voir plus Voir moins
    11 min
  • हादसों का गुलदस्ता
    Sep 22 2023
    हनी खबर ले कर आया है कि कंवल को गोली लगी है और पुलिस उसे ले कर अस्पताल गई है। हनी उससे मिलने जा रहा है और शीना जिद करती है कि वो भी अपने पापा से मिलने जाएगी। अस्पताल के बाहर ट्रैफिक जाम लगा है। पता चलता है कि वहां कोई कांड हो गया है। Learn more about your ad choices. Visit megaphone.fm/adchoices
    Voir plus Voir moins
    5 min