Épisodes

  • आयुर्वेद: क्यों है यह सबसे प्रभावी?
    Feb 28 2025
    इस एपिसोड में हम जानेंगे कि आयुर्वेद को अन्य उपचार विधियों से क्यों अलग और प्रभावी माना जाता है। आयुर्वेद न केवल शरीर के संतुलन को बनाए रखने का एक तरीका है, बल्कि यह हमारे आहार, जीवनशैली और मानसिक स्वास्थ्य को भी सुधारने में मदद करता है। इस चर्चा में, हम आयुर्वेद के महत्व, इसके सिद्धांतों और आज की पीढ़ी के लिए इसके फायदे पर विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे
    Voir plus Voir moins
    13 min
  • आयुर्वेदिक उपायों से बदलें अपनी सेहत: आचार्य बालकृष्ण के साथ
    Oct 18 2024
    इस एपिसोड में, हम जानेंगे कि आयुर्वेद और घर की आम हमारे स्वास्थ्य को कैसे बेहतर बना सकती है। इसके साथ ही, बदलते मौसम में गले की समस्याओं से कैसे बचा जा सकता है और देर रात तक जगने की आदत सेहत पर क्या असर डालती है, इस पर भी चर्चा की जाएगी। सुनिए इस एपिसोड में आचार्य बालकृष्ण के ज्ञान से भरपूर बातें और जानिए कैसे आयुर्वेद और योग आपके जीवन को बेहतर बना सकते हैं।
    Voir plus Voir moins
    26 min
  • जानिए आयुर्वेद, योग और जीवन का संतुलन: आचार्य बालकृष्ण के साथ
    Sep 13 2024
    इस एपिसोड में आचार्य बालकृष्ण ने आयुर्वेद की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला और योग की असली परिभाषा को समझाया। उन्होंने बताया कि जीवन के विभिन्न पहलुओं के बीच संतुलन कैसे बनाए रखा जाए और जन्मदिन के उत्सव की बजाय उसे महत्वपूर्ण कर्मों में कैसे परिवर्तित किया जा सकता है। आचार्य जी ने आधुनिक पीढ़ी के लिए आयुर्वेदिक रिसर्च के महत्व पर भी चर्चा की और घरेलू बूटियों के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी दी। इस बातचीत के दौरान, उन्होंने जीवन के प्रति एक नए दृष्टिकोण को उजागर किया और प्रकृति के संरक्षण के महत्व पर जोर दिया। सुनिए इस एपिसोड में आचार्य बालकृष्ण के ज्ञान से भरपूर बातें और जानिए कैसे आयुर्वेद और योग आपके जीवन को बेहतर बना सकते हैं।
    Voir plus Voir moins
    16 min
  • आयुर्वेद और एलोपैथी: स्वस्थ जीवन की नई दिशा
    Feb 20 2024
    आज के एपिसोड में हम आयुर्वेद और एलोपैथी का अंतर समझेंगे और देखेंगे कि अस्पताल आयुर्वेदिक उपचार को बढ़ावा क्यों दे रहे हैं। हम यह भी जानेंगे कि हम आयुर्वेद को अपने जीवन में कैसे अपना सकते हैं। हम कैसे अपने शरीर और मन को सही आहार और व्यायाम की मदद से लाभ पहुंचा सकते हैं। आइए, स्वस्थ जीवन की ओर एक नया कदम बढ़ाते हैं।
    Voir plus Voir moins
    12 min
  • आयुर्वेद: स्वास्थ्य और संतुलन की कुंजी
    Jan 29 2024
    सभी को पता है कि आयुर्वेद कई हमारी ज़िंदगी में क्या महत्व हैं। आयुर्वेद हमारे रोगों का इलाज नहीं ही करता बल्कि हमारे लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। इस एपिसोड में हम आयुर्वेद के महत्व पर और विस्तार से चर्चा करेंगे। साथ ही, आचार्य जी से उनके व्यस्त स्केज़्यूल में स्ट्रेस को कैसे हैंडल करते हैं, इसके बारे में भी जानेंगे।
    Voir plus Voir moins
    28 min
  • खाने के चयन कैसे आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव डालते हैं: पतंजलि वेलनेस पॉडकास्ट
    Oct 18 2023
    पतंजलि वेलनेस पॉडकास्ट के इस एपिसोड में हम कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे, जैसे कि मिलेट्स के महत्व, शाकाहारी और मांसाहारी आहार के बारे में, संतुलित जीवन जीने के कुछ सुझाव, और अंत में हम पतंजलि वेलनेस सेंटर में आयुर्वेदिक दवाओं के उत्पादन के बारे में भी जानेंगे।
    Voir plus Voir moins
    24 min
  • बदलता मौसम और आयुर्वेद:पतंजलि वेलनेस पॉडकास्ट
    Sep 19 2023
    पतंजलि वेलनेस पॉडकास्ट के इस एपिसोड में, हम आचार्य बालकृष्ण जी से बात करेंगे बदलते मौसम के बारे में, मानसिक तनाव को कैसे कम कर सकते हैं, और साथ ही साथ हेल्थ और वेलनेस के मामले में सोशल मीडिया पर हमें कितना निर्भर होना चाहिए.
    Voir plus Voir moins
    26 min
  • सही पोषण हमारे शरीर में कैसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है: पतंजलि वेलनेस पॉडकास्ट
    Aug 25 2023
    पतंजलि वेलनेस पॉडकास्ट में हम आयुर्वेद और स्वस्थ जीवन से जुड़े सवालों के जवाब ढूंढते हैं, जो आचार्य बालकृष्ण जी के माध्यम से हमें प्राप्त होते हैं। इस एपिसोड में, हम जानेंगे कि कैसे आहार के तरीके और दिन-प्रतिदिन की आदतें एक स्वस्थ शरीर के लिए कितनी महत्वपूर्ण हो सकती हैं। आचार्य जी हमें पोषण के बारे में बताएंगे और यह भी विशेष रूप से बतायेंगे कि मधुमेह, हृदय अटैक जैसी गंभीर बीमारियों के बढ़ने के पीछे के कारण क्या हो सकते हैं।
    Voir plus Voir moins
    25 min